आगरा, नवम्बर 2 -- सीबीएसई के स्कूलों के साथ जनजातीय गौरव जानेंगे। सीबीएसई स्कूलों में जनजातीय दिवस के मौके पर विभिन्न आयोजन होंगे। छात्रों को जनजातीय गौरव के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही देश के विकास और सांस्कृतिक विविधिता में जनजतीय समुदाय के योगदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सीबीएसई की ओर से जारी सकुर्लर में कहा गया है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस बार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सभी स्कूलों में 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जाएगा। छात्रों को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही पखवाड़े में विविध आयोजन होंगे। सीबीएसई ने स्कूलों को सुझाव दिया है कि वह सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.