आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डेस्क स्लिप लगाई जा रही हैं। जिन पर छात्र-छात्राओं के अनुक्रमांक अंकित हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं गए है। जिससे परीक्षा की पूरी गतिविधि कैमरे में कैंद होगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...