फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर जहां छात्र तैयारियों में जुटे हैं तो स्कूलों में भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों में दस बजे से पहले ही परीक्षार्थियों को एंट्री लेनी होगी। इसके बाद में परीक्षार्थियों की एंट्री नहीं होगी। वहीं सीबीएसई बोर्ड की टीमें भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगी। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन हाईस्कूल गणित की परीक्षा है। परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के तहत साढ़ दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को हर हाल में दस बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...