हापुड़, फरवरी 21 -- सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला हापुड़ में 12 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। पेपर कठिन रहा। प्रश्नों में छात्र उलझे रहे। परीक्षार्थियों ने ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न पत्र को हल किया। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोर्डिनेटर एनपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में बेहतर व्यवस्था बनाकर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.