फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगीं। छात्र सभी विषयों में बेहतर अंक लाने की तैयारी करने में जुटे हैं। वहीं केंद्र व्यवस्थापक नकलविहीन परीक्षा कराने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। सिटी कोआर्डिनेटर द्वारा इनकी प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिले में 58 से अधिक सीबीएसई स्कूल संचालित हैं। इनमें इस शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल में 6541 और इंटरमीडिएट में 5567 छात्र पंजीकृत हैं। सीबीएसई ने 17 फरवरी से परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर के अलावा टूंडला, शिकोहाबाद और शिकोहाबाद में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से आनलाइन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.