फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- जिले में सीबीएसई की परीक्षा कराने के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 17 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू गई हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित गाइड लाइन पहुंच गई है। सीबीएसई जिला कोर्डिनेटर राममोहन ने बताया कि सीबीएसई यानि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए हैं। जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा में जिले के करीब 68 स्कूलों के 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं के करीब 6541 तो 12वीं में 5507 से छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। केंद्रों की घोषणा होने के बाद सीबीएसई ने परीक्षा के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सभी म...