जमशेदपुर, दिसम्बर 1 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यालयों से 2025-26 सत्र की कला संलग्न (आर्ट इंटिग्रेटेड) परियोजनाओं का विवरण कला सेतु पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का आग्रह किया है। बोर्ड ने यह व्यवस्था 14 मई 2020 के सर्कुलर (एसीएडी-33/2020) के तहत कक्षा 1 से 10 तक आंतरिक मूल्यांकन में कला-आधारित परियोजना को विषय संवर्धन गतिविधि के रूप में शामिल करने के बाद लागू की थी। बोर्ड के नवीनतम निर्देशों के अनुसार, 10 जुलाई 2025 को जारी सर्कुलर के अनुरूप सभी संबद्ध विद्यालयों को वर्ष 2025-26 की कला-संलग्न परियोजना से संबंधित जानकारी 1 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच कला सेतु पोर्टल पर अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह पोर्टल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है। विद्यालय पोर्टल के लिंक के माध्यम से परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.