नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की सूची (एलओसी) तैयार करने में अब अपार पहचान संख्या (एपीएएआर आईडी) को अनिवार्य रूप से जोड़ने की शर्त में आंशिक छूट दी है। यह छूट शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दी गई है। स्कूलों को भेजे नोटिफिकेशन में सीबीएसई ने कहा है कि एपीएएआर का पूरा नाम स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता पंजिका है। यह विद्यार्थियों के लिए एक विशेष पहचान प्रणाली है। इसे सरकार ने 'एक राष्ट्र, एक छात्र पहचान योजना के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू किया है। इस पहचान संख्या के जरिए विद्यार्थियों को आजीवन शैक्षणिक पहचान मिलेगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी में कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.