बरेली, सितम्बर 2 -- बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा सांची मिश्रा ने पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में अपने असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त कर न केवल सेक्रेड हार्ट्स स्कूल बल्कि बरेली जनपद का भी मान बढ़ाया। प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने एथलेटिक्स का प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। एकेडमिक डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजनों में खिलाड़ियों की प्रतिभागिता राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट तक इनकी पहुंच को आसान बनाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.