बलरामपुर, फरवरी 24 -- बलरामपुर संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के छठवें दिन कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा उत्साहपूर्वक दी। जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रश्नपत्र सरल एवं सिलेबस के अनुरूप होने से छात्रों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। मंगलवार को आयोजित इस परीक्षा में सेंट जेवियर्स केंद्र, केंद्रीय विद्यालय तथा शारदा पब्लिक स्कूल केंद्र पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। सेंट जेवियर्स केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र विद्यालय में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम पर आधारित था और अधिकांश प्रश्न सीधे व आसान थे। समय प्रबंधन में भी कोई कठिनाई नहीं हुई, जिससे सभी प्रश्नों को आराम से हल किया जा सका। छात्रों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.