पटना, जनवरी 6 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक मुफ्त मनो-सामाजिक परामर्श सेवाओं का पहला चरण शुरू किया है। यह सेवा मंगलवार से शुरू हो गई है जो कि एक जून तक चलेगी। इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सहयोग देना है। ताकि छात्र 17 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आत्मविश्वास से तैयारी जारी रख सकें। सीबीएसई ने छात्र सहायता के लिए तीन प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। पहली है 24x7 टोल-फ्री आईवीआरए (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम) सेवा, जिसके लिए छात्र 1800-11-8004 नंबर डायल कर सकते हैं। यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी में चौबीसों घंटे उपलब्ध है और इसमें तनावमुक्त तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.