पटना, फरवरी 11 -- पटना। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए स्कूलों को निर्देश दिया है। कॉपियों की जांच के लिए शिक्षकों को समय पर रिलीव करने का निर्देश बोर्ड ने दिया है। मूल्यांकन कार्य आठ से 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बोर्ड ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीबीएसई ने बताया कि इस बार जांच प्रक्रिया को तेज करने के लिए नए एसओपी लागू किए गए हैं। शिक्षकों को कम कॉपियां दी जाएंगी, ताकि गुणवत्ता बनी रहे। सीबीएसई ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर इसे मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश माना जाएगा। ऐसी स्थिति में स्कूल का रिजल्ट रोका जा सकता है और बोर्ड नियमों के तहत आगे की कार्रवाई भी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.