पटना, जनवरी 19 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है। बोर्ड ने कहा है कि अब किसी भी शिक्षण संस्थान को बोर्ड से संबद्धता के लिए आवेदन करने से पूर्व अपनी आधिकारिक वेबसाइट तैयार करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने यह निर्देश पारदर्शिता और स्कूलों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया है। स्कूलों को आवेदन से पहले अपनी उस आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल से जुड़ी मूलभूत जानकारियां अपडेट करनी होगी। इनमें संस्थान का पूरा नाम, संस्थान का पता, ई-मेल आईडी, दूरभाष संख्या, पिन कोड, मोबाइल नंबर, प्रधानाचार्य का नाम व योग्यता सम्मिलित है। विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों की सूची और उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं का विवरण भी सार्वजनिक रूप से वेबसाइट पर प्रदर्शित ह...