मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षा जिले के 13 निर्धारित केंद्रों पर मंगलवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पहले दिन कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित की गयी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गया था, जबकि 10:00 बजे के बाद केंद्रों का गेट बंद कर दिया गया। सीबीएसई बोर्ड के सिटी को-ऑर्डिनेटर सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में सभी केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि बुधवार से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन क...