पटना, फरवरी 10 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को इस नई व्यवस्था के लिए तैयारी करने को कहा है। नई व्यवस्था के तहत मूल्यांकन में किसी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले स्कूलों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) कराकर शिक्षकों को इस नई व्यवस्था से अवगत कराया जाएगा ताकि मूल्यांकन सुचारू रूप से बिना किसी समस्या के हो सके। बोर्ड ने कहा है कि इसके लिए प्रशिक्षण और निर्देशात्मक वीडियो भी जारी किए जाएंगे। मालूम हो कि बोर्ड पहली बार 12वीं में इसे लागू करने जा रहा है। त्रुटिरहित और मूल्यांकन में तेजी लाने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने कहा है कि इस व्यवस्था के लागू होने ...