चंदौली, फरवरी 17 -- पीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 8985 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन हाईस्कूल की गणित की परीक्षा होगी। बुधवार से इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 से अपरान्ह 1:30 तक कराई जाएगी। जिले में इस बार बोर्ड की परीक्षा में दसवीं में 4756 और बारहवीं में 4229 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक और इंटर की परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए जिले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ...