चतरा, मार्च 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कोल खनन के डीजीएम गौरव की हत्या से एनटीपीसी एक्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कर्णपुरा इकाई ने प्लांट परिसर में कैंडिल मार्च निकाला। इस कांड से अधिकारी भयभीत और आहत इतने है कि बच्चे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे है। एनटीपीसी के कर्णपुरा पावर प्लांट परिसर में सोमवार की देर शाम सैकड़ों की संख्या इंजीनियरो ने शोकसभा आयोजित कर मृतक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एनटीपीसी के कर्मी झारखंड सरकार से न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। फेडरेशन की ओर जारी बयान में इस कांड की सीबीआई जांच करवाने, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, झारखंड सरकार से मृतक के आश्रित को दस करोड़ मुआवजा देने, मृतक गौरव को शहीद का दर्जा देने, इंजीनियर गौरव की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और कर्मियों को भयमुक्त काम करने की गारंटी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.