मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधुबनी/फुलपरास, हिन्दुस्तान टीम। लौकहा उप डाकघर के तत्कालीन उपडाकपाल शंभू कुमार यादव को सीबीआई ने गबन मामले में गिरफ्तार किया है। शंभू के खिलाफ विभाग का एक करोड़ से अधिक के गबन का आरोप है। सीबीआई ने उन्हें फुलपरास के मुरली गांव से शनिवार को गिरफ्तार किया। फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। गबन का मामला सामने आने पर तत्कालीन डाक अधीक्षक ने शंभू कुमार यादव पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से मामले की जांच सीबीआई कर रही है। डाकघर में गबन का मामला वर्ष 2015-16 का है। इस मामले में तत्कालीन उप डाकपाल शंभू कुमार यादव अभी निलंबित हैं। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय प्रधान डाकघर मधुबनी किया गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। गबन के मामले में तत्कालीन उप डाकपाल शंभू कुमार यादव आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.