देहरादून, जनवरी 13 -- हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह का हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कृष्णा नगर स्थित पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में सरकार सिर्फ सीबीआई जांच से पल्ला झाड़ना चाहती है। जबकि मांग सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग हुई है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। पुलिस द्वारा किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। चाय पर चर्चा कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...