रांची, मार्च 21 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2008 में हुई चिकित्सक नियुक्ति परीक्षा की आंसर शीट सीलबंद कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश सीबीआई को दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को प्रतिवादी बनाया और प्रार्थी की आंसर शीट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। इस संबंध में डॉ नकुल यादव ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2008 में चिकित्सक नियुक्ति परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक लाने के बावजूद जेपीएससी ने उनका चयन नहीं किया। प्रार्थी ने कोर्ट से उत्तर पुस्तिका पेश करने का आग्रह किया। जेपीएससी की ओर से बताया गया कि जेपीएससी की दिल्ली की टीम इस मामले की जांच कर रही है। सभी उत्तर पुस्तिकाएं सीबीआई ने जब्त की हैं। इस पर अदालत ने सीबीआई को प्रतिवादी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.