धनबाद, जुलाई 6 -- बरोरा। सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर राजीव रंजन (आईपीएस: 2005) अपने परिवार के साथ रविवार को चिटाही धाम के रामराज मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुरोहित आशीष पांडे ने मंदिर में उनको पूजा अर्चना कराई। दर्शन और पूजन के उपरांत सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर राजीव रंजन ने मंदिर की भव्यता एवं सुंदरता भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर में प्रवेश करते ही मन को एक अलग ही शांति मिलती है। रामराज मंदिर समिति के अध्यक्ष चंदन महतो के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर को बुके देकर मंदिर परिसर में स्वागत किया। वे लगभग 40 मिनट तक रुक कर मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्से में परिवार के साथ भ्रमण किया। मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार के साथ अन्य थाना की पुलिस पर मौजूद थी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.