लखनऊ, फरवरी 21 -- - लखनऊ, गाजीपुर, देवरिया व भुवनेश्वर में छापेमारी - हवाला के जरिए भी होना था लेनदेन लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने भुवनेश्वर में ठेका दिलाने के बदले घूसखोरी के मामले में वाप्कोस लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक पंकज दुबे व ठेकेदार बबलू सिंह यादव समेत पांच को लखनऊ से 10 लाख रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने लखनऊ स्थित चार ठिकानों समेत गाजीपुर, देवरिया व भुवनेश्वर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार इनमें पंकज दुबे का देवरिया तथा बबलू सिंह का गाजीपुर स्थित आवास भी शामिल है। आरोपितों के कब्जे से 10 रुपये की एक नोट भी मिली है। आशंका है कि हवाला के जरिए और रकम का लेनदेन भी होना था। मामले की छानबीन जारी है। सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने पंकज दुबे समेत आठ नामजद व अन्य अज्ञात लोगो...