लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। नगर निगम के जोन 5 के सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय में स्थित सीपेट प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉलेज, नादरगंज पर नगर निगम का गृहकर का तीन करोड़ रुपये बकाया है। इसे वसूलने के लिए नगर निगम ने अब तक कार्रवाई नहीं की। सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय के पार्षद राम नरेश रावत ने इस संबंध में महापौर को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि सीपेट प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉलेज, भारत सरकार का है। इसका भवन बहुत बड़ा है। पूरे लखनऊ शहर में नगर निगम हाउस गृहकर के लिए अभियान चला रहा है। बड़े बकाएदारों की सीलिंग से लेकर कुर्की तक की कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके सीपेट इंजीनियरिंग कॉलेज से अभी तक नगर निगम गृहकर वसूलने में असमर्थ रहा है। पार्षद का कहना है कि इस कॉलेज पर नगर निगम का तीन करोड़ रुपए गृहकर का बकाया है। लेकिन, नगर निगम ने बकाया वसूली के लिए कोई ...