गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सीपी साइडिंग में कोयला चोरी करने के लिए सोमवार देर रात भारी संख्या में कोयला चोर पहुंच गये और बल पूर्वक वजन किया हुआ कोयला चोरी करने लगे। इस दौरान वहां तैनात जवानों द्वारा कोयला चोरों को रोकने का प्रयास किया गया परंतु कोयला चोर जबरन कोयला फेंकता गया और देखते ही देखते लगभग 25 टन कोयला साइडिंग के नीचे फेंक दिया गया। इस बीच सूचना पर गश्ती दल पहुंचे तो साइडिंग में अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच गश्ती दल द्वारा एक कोयला चोर को धर दबोचा गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में सीपी साइडिंग के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने पकड़े गये कोयला चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुड़किया निवासी मो समशेर अंसारी (भिटवा) को मंगलवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.