वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल शनिवार देर शाम शहर के कई इलाकों में भ्रमण किया। ट्रैफिक नियमों के पालन और अतिक्रमण के विरोध में विशेष अभियान चलाया गया। सीपी के साथ ही सभी एसीपी और थाना पुलिस अभियान में उतरी। 974 वाहनों का चालान किया गया। 15 वाहन सीज किए गए। पुलिस आयुक्त ने अंधरापुल से मरी माई तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए लंका तक भ्रमण किया। रविदास गेट से मालवीय चौराहा होते हुए ट्रॉमा सेंटर तिराहा तक पैदल गश्त किया। सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सड़क एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलर्ड पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसे सख्ती से लागू कराने के लिए कहा। बिना नंबर प्...