नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Vice President Polls: मंगलवार यानी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अब धीरे-धीरे गैर NDA और गैर इंडिया गठबंधन राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। दक्षिण के दो राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के सियासी दलों को रिझाने की दोनों गठबंधनों की मुहिम के बीच दो तटस्थ दलों- नवीन पटनायक की पार्टी बूीजू जनता दल (BJD) और तेलंगाना की विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मतदान में भाग नहीं लेने की संभावना है, क्योंकि ये दोनों दल दोनों ही गठबंधनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं। दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। ET की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.