पटना, फरवरी 23 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से रविवार को राजभवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षाविदों का एक शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल में दीपक ठाकुर, सौरभ कुमार, डॉ. हर्षवर्धन यादव, शबनम ठाकुर, मो. मुज्जफर शामिल रहे। मौके पर दीपक ठाकुर ने राज्यपाल को मुंगेर आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित रामपुर चौक पर ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का निर्माण हुआ है। राज्यपाल को इसके अनावरण के लिए आमंत्रित किया गया है। इसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया तथा कहा कि वे अप्रैल में प्रथम मुख्यमंत्री के प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। वहीं प्रो. शबनम ठाकुर व सौरभ कुमार ने बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति तथा उसमें गुणात्मक सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.