नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। एक सप्ताह में सीपीसीबी के नेटवर्क के साथ इन्हीं पूरी तरह से जोड़ दिया जाएगा। सिरसा ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की वेबसाइट पर इन केंद्रों पर प्रदूषण के स्तर की लाइव स्थिति या रियल टाइम टाइम डाटा देखा जा सकेगा। सिरसा ने बताया कि अधिकारी इन निगरानी केन्द्रों के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखे हुए हैं और एक सप्ताह के भीतर इनका पूरा डाटा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। सिरसा ने कहा कि नए स्टेशन डाटा आधारित कार्रवाई की दिशा में बड़ा कदम हैं। सीपीसीबी के साथ जुड़ने के बाद दिल्ली में प्रदूषण के कारकों की सही जानकारी मिलेगी। अलग-अलग इल...