छपरा, फरवरी 2 -- पीटी टीचर स्वर्गीय पी.सी. शर्मा की पुण्य स्मृति में पांच दिवसीय खेल का आयोजन छपरा । सीपीएस में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय पी.सी. शर्मा की पुण्य स्मृति में समर्पित था, जिन्होंने स्कूल में खेलों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। स्वर्गीय शर्मा जी की पत्नी रानी शर्मा इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में उनके योगदान को याद कर सबको भावुक कर दिया। पांच दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ का समापन सोमवार , 2 फरवरी 2026 को फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। इस अवसर पर सीपीएस के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मुरारी सिंह, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, तथा कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस आयोजन में विद्यार्थियो...