लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कॉलेज लोहरदगा में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आईएमए और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को हुआ। मौके पर सीपीआर -कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन को ले छात्राओं को पूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ।मौके पर मुख्य अतिथि डीसी डा कुमार ताराचंद को महाविद्यालय के प्राचार्य स्नेह कुमार द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मंच संचालन संजय बर्मन ने किया। मौके पर डीसी डा ताराचंद ने कहा कि सीपीआर लाइफ इंश्योरेंस की तरह है। इसकी जब जरूरत पड़ेगी तब पता चलेगा कि यह कितनी महत्वपूर्ण है। इसकी बेहतर जानकारी से किसी की जान बचायी जा सकती है। जब किसी को बाहरी आघात से दिल ठीक से काम करना बन्द कर देता है। उसे पुनः सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.