वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी वाराणसी जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार को ज्ञापन सौंप। इसमें बताया गया कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 220 जेरगूलर के मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट नहीं दी गई है। बताया गया कि 2003 की मतदाता सूची अनुउपलब्ध है। सभी एसआईआर फॉर्म भर दें। मतदाताओं ने बीएलओ के आदेश के अनुसार अपने एसआईआर फॉर्म आधार कार्ड सहित भर दिया। अब करीब सभी मतदाताओं को सूचना देकर उनसे डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं। जिसकी वजह से पूरा क्षेत्र परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...