खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बदलो _सरकार, बचाओ बिहार कार्यक्रम के तहत 20 मार्च को कलेक्ट्रेट के समक्ष सीपीआई व सीपीएम संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारी के लिए बुधवार को सदर प्रखंड के लाभगांव में कार्यकारिणी की बैठक की गई। पार्टी जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि लाभगांव से 500 साथी प्रदर्शन में जाने का फैसला लिया!बैठक में जिला कमेटी सदस्य मुकेश कुमार, रामविलाश वर्मा, डोमन पासवान, रामविलास पासवान, चंद्रकला देवी आदि शामिल थे। वही दूसरी ओर बेलदौर के तेलिहार (मरामनगर में जिला सचिव मंडल सदस्य सह अंचल सचिव अमरेश कुमार के मौजूदगी में बैठक हुई।रामनगर से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में जाने का फैसला लिया। बैठक में जिला कमेटी सदस्य अमीर कुमार, परशुराम राम, सिकेंद्र राम, विमला देवी आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.