रांची, मई 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन आगामी 24 से 26 अगस्त तक रांची में होगा। 24 अगस्त को रांची में एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर झारखंड राज्य परिषद की बैठक रविवार को रांची में हुई। वरिष्ठ नेता सूरजपत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक की शुरुआत में पहलगाम आतंकी घटना के मृतकों को दो मिनट की श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सर्वसम्मति से राज्य सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को रांची में विशाल आमसभा की जाएगी। इसके अलावा श्रमिक संगठनों द्वारा बुलायी गई आम हड़ताल के समर्थन में 9 जुलाई को राज्य में दो घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। जून महीने में पूरे राज्य में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.