मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किला परिसर स्थित सीपीआई कार्यालय में कामरेड वकील प्रसाद की सातवीं पुण्यतिथि कामरेड सेनापति मिश्र की अध्यक्षता में मनाई गई। कामरेड वकील प्रसाद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। दिलीप कुमार ने कामरेड वकील प्रसाद यादव के जीवन, संघर्ष और संगठनात्मक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वकील प्रसाद यादव केवल एक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि विचार और व्यवहार की एकता का प्रतीक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मजदूरों और मेहनतकशों के हक़ की लड़ाई में समर्पित कर दिया। कामरेड मुरारी ने कहा कि वकील प्रसाद यादव कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संगठन और आंदोलन के प्रति अडिग रहे। एटक राज्य कमेटी सदस्य अमरनाथ ने कहा कि कम्युनिस्ट होना केवल पार्टी की सदस्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शोषण और अन्याय के विर...