लोहरदगा, अप्रैल 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोहरदगा जिला कमेटी द्वारा सोमवार को संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के द्वारा डा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही देश और संविधान बचाने का संकल्प लिया गया। जिला सचिव जगदीश महतो ने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डा अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता हैं। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया। उन्होंने बाबा साहब के आदर्श में चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर पार्टी के जिला सचिव जगदीश महतो, दिलीप कुमार वर्मा, चारो भगत, मोहम्मद कैफ, बच्चू नारायण सिंह, गोपाल महतो, मुकेश गंझू, अशोक गंझू, दिलमुनि कुजूर, रामकुमार महतो, राजकुमार ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.