बांदा, मई 31 -- बांदा। संवाददाता दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। कमासिन थानाक्षेत्र के खमरखा गांव निवासी 45 वर्षीय शिवऔतार शुक्रवार दोपहर अपने मौसेरे बहनोई रामखिलावन के यहां बरहौं संस्कार में शामिल होने गौरवपुरवा गए थे। रात को खाना खाने के बाद घर लौटे। देर रात को अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा मैकू ने बताया कि वह किसानी करता था। अचानक हुई इस घटना से उसकी पत्नी सोनमतिया का हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...