बागपत, अक्टूबर 19 -- रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में शनिवार को मारपीट की शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें बीए के छात्र पुत्र की सीने में चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया। किरठल गांव के रहने वाले अमित ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके बेटे अनिकेत के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। शनिवार को वह अपने बेटे अनिकेत को लेकर युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे, जहां पर आरोपियों ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अनिकेत के सीने में एक आरोपी ने चाकू घोंप दिया। अमित के सिर पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए, जिसमें दोनो पिता-पुत्र गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.