मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक उस समय गंभीर विवाद में घिर गई, जब राष्ट्रगान के दौरान कुलपति और कुलसचिव के बॉडी लेंगवेज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोप है कि, बैठक के समापन पर राष्ट्रगान गाए जाने के दौरान, जब सभी सदस्य खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान कर रहे थे, उसी समय कुलपति और कुलसचिव कर्मचारियों से बातचीत करते हुए दस्तावेजों का आदान-प्रदान करते दिखे। इसे राष्ट्रगान की गरिमा के प्रतिकूल बताया जा रहा है। इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। परिषद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्टीकरण और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी नेताओं का कहना है कि, शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय प्रतीकों क...