जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व समेत अन्य जोन के 60 रेल कर्मचारी सीनी में ट्रेनिंग लेकर ट्रेन मैनेजर बन गए। सीनी ट्रेनिंग सेंटर से सभी का नाम जारी किया गया है। ट्रेन मैनेजर की ट्रेनिंग लेने वालों में टाटानगर और खड़गपुर मंडल के साथ दुर्ग रायपुर एवं अन्य स्टेशनों के रेल कर्मचारी भी शामिल है। बताया जाता है कि विभिन्न विभागों (कमर्शियल इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग इलेक्ट्रिकल एवं अन्य) की प्रमोशन परीक्षा में पास रेल कर्मचारियों को सीनी सेंटर में ट्रेनिंग दी जाती है। सीनी केंद्र से निकले ट्रेन मैनेजर को उनके मंडल और स्टेशन के अनुसार रेलवे नियुक्त करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.