चक्रधरपुर, दिसम्बर 25 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी में पदस्थापित डिप्टी चीफ इंजीनियर गुप्तेश्वर माझी से मुलाकात की और रेल कर्मी की समस्याओं से अवगत कराया। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा की अगुआई में मिले प्रतिनिधि मंडल ने गुप्तेश्वर माझी को बताया कि जिन रेल कर्मियों का रिटायरमेंट सामने है और वो अपना आवास को सरेंडर कर रहे हैं। लेकिन आवास सरेंडर करने के बाद भी उनका एचआरए चालू होने में कठिनाई हो रहा है। मौके पर शशि मिश्रा ने विकास कार्यो के लिए हरसम्भव सहयोग करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सीनी के शाखा सचिव संजय सिंह, वर्किंग प्रेसिडेंट चंद्र शेखर, मानस भट्टाचार्य, बी रवि, त्रिपाठी,संगम कुमार, किशोर मंडल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...