बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएमओ की सख्ती कहें या फिर जूनियर बाबूओं का काकस, महत्वपूर्ण कार्य सीनियर से छीनकर एक जूनियर बाबू को सौंप दिया गया है। इसको लेकर अब बाबुओं में कई गुट बन गए हैं। कंटीजेंसी चार्ज को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीनियर लिपिक प्रेमबहादुर सिंह अभी तक वेतन भुगतान के साथ कंटीजेंसी बिल और स्टेट बजट का कार्य देख रहे थे। नए सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने प्रेम बहादुर के कोटे से कंटीजेंसी (आक्समिक बिल) का चार्ज लेकर जूनियर बाबू संदीप राय को सौंप दिया है। बाबुओं का कहना है कि मानक की अनदेखी करके चार्ज दिया गया है। यदि बदलना था तो सभी बाबुओं का चार्ज बदलना चाहिए था, न कि किसी एक का। खैर, बाबुओं का कहना है कि सीएमएसडी स्टोर के एक चीफ फार्मासिस्ट के इशारे पर चेहेते बाबुओं को मलाईदार पटल के कार्य आवंटित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.