बोकारो, सितम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड अंतर्गत पिंड्राजोरा के ओबरा गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नव निर्मित सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से किया। यह आश्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय-महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की अटल वायो अभ्युदय योजना के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका संचालन सामाजिक संस्था "कोशिश" द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रत्येक बुजुर्ग को घर जैसा वातावरण मिलना चाहिए। विश्वास दिलाया कि जिला समाज कल्याण विभाग इस पुनीत कार्य में संस्था का सहयोग-निगरानी करता रहेगा। उन्होंने समाज के संपन्न वर्ग से भी अपील की कि वे अपने स्तर से भी वृद्ध, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के उत्थान में आगे बढ़कर जिम्मेदा...