गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर के तहत संचालित सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के सुचारु और प्रभावी संचालन के लिए गठित समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण, सेंटर संचालन के लिए नियमावली और अन्य संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता उप सभापति पवन त्रिपाठी ने की। बैठक में क्षेत्रीय पार्षद अजय राय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जोनल अधिकारी रवि कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एन डी पाण्डेय और कार्यालय अधीक्षक उपस्थित रहे। समिति ने वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव भी प्राप्त किए। ताकि सेंटर पर उनकी सुविधा और बेहतर बनाई जा सके। उपसभापति ने स्पष्ट किया कि सीनियर सिटीजन सेंटर में गुणवत्ता पूर्ण वातावरण और अतिरिक्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे बुजुर्ग नागरिकों क...