मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को परिषदन में और विधायक रंजन कुमार का उनके आवास पर जाकर अभिनंदन किया। दोनों को शॉल और पुष्पमाला भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल ने 22 फरवरी को होने वाली काउंसिल के वार्षिक सम्मेलन के लिए मंत्री व विधायक को आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, हरिराम मिश्रा, देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार वर्मा, उमाशंकर चौरसिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...