पिथौरागढ़, सितम्बर 20 -- पिथौरागढ़ ऑल इंडिया सीनियर सिटिजन वैलफेयर सोसायटी की डीडीहाट शाखा का गठन हुआ। दुष्यंत सिंह पांगती को अध्यक्ष व कैप्टन रिटायर नंदन सिंह चुफाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। डीडीहाट में ऑल इंडिया सीनियर सिटिजन वैलफेयर सोसायटी का अधिवेशन हुआ। अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी गिरधर सिंह बिष्ट व सह चुनाव अधिकारी ई.ललिता प्रसाद जोशी,पर्यवेक्षक किशन सिंह भाटिया की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। दुष्यंत, नंदन के अलावा भागीरथी शाह को महिला उपाध्यक्ष, नित्यानंद पाठक को सचिव, बलवंत सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, त्रिवेणी पंत को ऑडीटर चुना गया। कुंडल सिंह चुफाल को प्रचार सचिव, मंजू वर्मा को महिला प्रचार सचिव, राजेंद्री कन्याल को संगठन सचिव चुना गया। निवार्चित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष दयानंद भट्ट ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान वरिष...