जमशेदपुर, फरवरी 9 -- गुवाहाटी के एसीए क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में झारखंड ने रविवार को जम्मू-कश्मीर को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम में चित्रा सिंह ने 47, रुबिया सैयद ने 29 और सरला देवी ने नाबाद 23 रन बनाए। झारखंड के लिए आनंदित किशोर ने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि वृष्टि ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाबी पारी में झारखंड ने 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टीम के लिए कप्तान शशि माथुर ने 87 और प्रियंका लूथरा ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर की संध्या ने 32 रन खर्च कर दो विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.