जौनपुर, दिसम्बर 5 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भभौरी स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान मेले में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इंटर सीनियर वर्ग में प्रांजल मिश्र, माध्यमिक स्तर में आर्या पाठक, जूनियर वर्ग में प्रियांशी यादव एवं प्राथमिक स्तर में स्वरा मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र छात्राओ ने स्मार्ट सिटी, कॉर्बन गन, परमाणु संरचना, सोलर सिस्टम आदि मॉडल बनाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। मुख्य अतिथि इंटर कॉलेज खुदौली के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अनिल उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक कौशल का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप प्रो. देवब्रत मिश्र रहे। अध्यक्षता प्रो. सुधांशु सिन्हा अध्यक्ष बीएड विभाग टीडी कॉलेज ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, डॉ. तिलक रा...