सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 21 मार्च से 27 मार्च तक गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली आठवीं सीनियर महिला बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता के लिए 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में महिला बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों का चयन हुआ। टीम में रजनी सिंह अयोध्या, कुसुम अलीगढ़, सोनिया लखनऊ, आईस प्रजापति, अपराजिता मनी गोरखपुर, सरिता राय वाराणसी, गुड़िया यादव वाराणसी, स्नेहा मेरठ, कनिष्क सहारनपुर और इपशिता विक्रम वाराणसी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार और अनुशासन समिति के अध्यक्ष सतीश शहरावत ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बॉक्सिंग टीम के कोच अल्पना शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.