सुल्तानपुर, मई 9 -- उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बुधावार को की सम्मान समारोह के लिए बनाई रणनीति, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी सुलतानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपदीय कमेटी की ओर से बुधवार को आयोजित एक बैठक में पिछले कई वर्षों में सेवानिवृत्त हुए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 14 मार्च 2025 को और मार्च 2022 से मार्च 2025 के मध्य सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अवनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हुए हैं। इतनी बडी संख्या मे जिले में पहली बार उनके सम्मान में यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से एक बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त हुए शिक्...