अयोध्या, अक्टूबर 7 -- अयोध्या। राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबॉल प्रतियोगिता आगामी 13, 14 और 15 अक्तूबर को झांसी में होना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल नौ अक्तूबर को होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि जनपदीय चयन ट्रायल सुबह नौ बजे और मंडलीय चयन ट्रायल अपराह्न एक बजे से डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम डाभासेमर में होगा। दूसरी ओर से राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता आगामी 15 से 18 अक्तूबर तक वाराणसी में होगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल जनपदीय सुबह नौ बजे और मंडलीय अपराह्न 12 बजे होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.